Trending

ZP Election : संभाजीनगर में BJP-सेना में युति पर बनी सहमति

Sambhajinagar ZP Elections: BJP-Shiv Sena Join Hands Again

संभाजीनगर/प्रतिनिधि : छत्रपति संभाजीनगर में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बाद भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के बीच पैदा हुई तल्खी अब जिला परिषद चुनाव से पहले खत्म होती नजर आ रही है। जिला परिषद चुनाव में दोनों दलों ने गठबंधन कर लिया है और सीटों के बंटवारे को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। कुल 63 सीटों में से शिवसेना 25 सीटों पर जबकि BJP 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र में दोनों दलों के बीच आपसी सहमति से ‘फ्रेंडली फाइट’ होगी, जहां कुल 11 सीटें हैं।पिछले दो दिनों से सीट शेयरिंग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज थी, लेकिन सिल्लोड को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में सहमति बन गई है। फुलंबरी, कन्नड़, वैजापुर, पैठन, गंगापुर, खुलताबाद और छत्रपति संभाजीनगर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों में ग्रुपवार सीटों का स्पष्ट बंटवारा कर दिया गया है।

नयी दिशा देगी महायुति-संजय शिरसाट

इस गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के नेता और पालकमंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि जिला परिषद को ‘मिनी मंत्रालय’ कहा जाता है और यह गठबंधन सुशासन के लिए बनाया गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना का मराठी और बालासाहेब से भावनात्मक रिश्ता रहा है, लेकिन आज उसे कांग्रेस और एनसीपी से जोड़ दिया गया है। आने वाले दिनों में यह गठबंधन स्थानीय राजनीति को नई दिशा दे सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker