Trending

Bengal : पहली वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन

Bengal: First Vande Bharat Sleeper Train Inaugurated

विशेष/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। वे मालदा रेलवे स्टेशन पर भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, जो हावड़ा–गुवाहाटी–कामाख्या के बीच संचालित होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में न्यू कूचबिहार–बमनहाट और बॉक्सिरहाट रेल लाइन के विद्युतीकरण का उद्घाटन, चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत शामिल है। इनमें जलपाईगुड़ी–नागरकोइल और तिरुचिरापल्ली मार्ग प्रमुख हैं। इसके अलावा राधिकापुर–एसएमवीटी बेंगलुरु और बालुरघाट–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-31डी के धूपगुड़ी–फलाकाटा खंड के पुनर्निर्माण और चार लेन निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। वे मालदा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को प्रधानमंत्री गुवाहाटी पहुंचकर रोड शो करेंगे और बोडो समुदाय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां 10 हजार से अधिक कलाकार बागुरुम्बा नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker