Trending

Solapur-BJP का तूफान, 79 सीटों के साथ एकछत्र राज

BJP sweeps Solapur, secures absolute majority with 79 seats

सोलापुर/प्रतिनिधि : सोलापुर महानगरपालिका के 102 वार्डों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 79 सीटों पर कब्जा जमाया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 4 सीटें, AIMIM को 8 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर संतोष करना पड़ा। तीन वार्डों के नतीजे अभी घोषित होना बाकी हैं, लेकिन बहुमत का गणित पहले ही साफ हो चुका है। यह जीत जयकुमार गोरे, देवेंद्र कोठे, सचिन कल्याणशेट्टी, सुभाष देशमुख और विजयकुमार देशमुख के नेतृत्व में मिली है। चुनाव में NCP और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना एक भी सीट नहीं जीत सकी। भाजपा ने “आत्मनिर्भरता” के नारे के साथ जनता का भरोसा जीता।

चुनाव में 6 पूर्व मेयरों की हार चर्चा का विषय रही। शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार सुरेश पाटिल महज 19 वोटों से हार गए। नतीजों के बाद शहर के भाजपा कार्यालय के बाहर पालकमंत्री जयकुमार गोरे की अगुवाई में जोरदार जश्न मनाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker