Trending

NMMC चुनाव 2025-26: कैसे करें सही तरीके से वोट

NMMC Elections 2025-26: How to Vote Correctly

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे: नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMMC) के जनरल इलेक्शन 2025–26 इस वर्ष पहली बार मल्टी-मेंबर वार्ड सिस्टम के तहत कराए जा रहे हैं। इस नए सिस्टम में वार्ड नंबर 1 से 27 तक के मतदाताओं को चार सीटों—A, B, C, D के लिए अलग-अलग वोट डालना होगा, जबकि वार्ड नंबर 28 के मतदाता तीन सीटों—A, B, C के लिए मतदान करेंगे। इस नई मतदान प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में किसी भी तरह का भ्रम न रहे, इसके लिए म्युनिसिपल कमिश्नर एवं इलेक्शन ऑफिसर डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा मल्टी-मेंबर पैनल सिस्टम पर आधारित जानकारी वाले लीफलेट बांटे जा रहे हैं। शहर की 300 से अधिक व्यस्त जगहों, NMMT बसों, बस स्टॉप्स, सिनेमा हॉल, थिएटर, कूड़ेदान और ट्रैफिक सिग्नलों पर होर्डिंग्स, डिजिटल बैनर और ऑडियो अपील के माध्यम से मतदान प्रक्रिया समझाई जा रही है। इसके अलावा, अखबारों में विज्ञापन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—फेसबुक, इंस्टाग्राम, X और यूट्यूब—पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में वीडियो भी प्रसारित किए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप पर भी साझा किया जा रहा है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अफवाह गलत है कि चारों सीटों पर एक ही पार्टी को वोट देना अनिवार्य है। नागरिक A, B, C, D सीटों पर अपनी पसंद के किसी भी उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं। मतदाताओं से अपील है कि वे अफवाहों से बचें और सही जानकारी के लिए केवल NMMC के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker