
NMMC चुनाव: APMC के पास 16.16 लाख नकद जब्त
Navi Mumbai Elections: ₹16.16 Lakh Cash Seized Near APMC
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे: नवी मुंबई महानगरपालिका आम चुनाव 2025–26 के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका ने राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू की है। शहर के प्रवेश द्वारों सहित 9 प्रमुख स्थानों पर दिन के तीनों सत्रों में 24 घंटे कार्यरत 27 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) तैनात किए गए हैं। मनपा आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाश शिंदे के निर्देशों के तहत, आचार संहिता प्रकोष्ठ के मुख्य निगरानी अधिकारी श्री सुनील पवार के मार्गदर्शन में 9 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे इस दौरान आचार संहिता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी व उपायुक्त डॉ. अमोल पालवे, परिवहन उपक्रम के मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी श्री तुषार दौंडकर तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री संजीव पवार के नियंत्रण में कुल 16,16,000 रुपये की नकदी जब्त की गई।
घटना के संबंध में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निगरानी और सख्त की जाएगी।



