Trending

Ladli Behna Scheme: दिसंबर–जनवरी की किस्त एक साथ

Ladli Behna Scheme: December-January Installments to be Paid Together

मुंबई/प्रतिनिधि: राज्य सरकार की लड़की बहिन योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आगामी नगर निगम चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में सीधे 3,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि योजना की दिसंबर और जनवरी की किस्त के रूप में एक साथ दी जाएगी, जिसे मकर संक्रांति से पहले जारी करने की तैयारी है। इससे लाखों पात्र महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा।

बताया गया है कि योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी e-KYC प्रक्रिया की अंतिम तारीख 31 दिसंबर को पूरी हो चुकी है। जिन महिलाओं ने समय रहते e-KYC पूरी कर ली है, उनके खातों में राशि जमा होने का रास्ता साफ हो गया है। योजना के तहत मिलने वाली रकम से घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकार के इस कदम से महिलाओं में उत्साह का माहौल है और वे जल्द ही खाते में रकम आने की उम्मीद कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker