Panvel चुनाव: स्नेहल ढमाले निर्विरोध निर्वाचित
Panvel Elections: Ward 18 Snehal Dhamale Elected Unopposed

नवीमुंबई;तुषार पाटिल : पनवेल नगर निगम के आम चुनावों में वार्ड क्रमांक 18-C से निर्दलीय उम्मीदवार स्नेहल स्वप्नील ढमाले निर्विरोध चुने गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उनके खिलाफ कोई भी वैध प्रतिद्वंद्वी मैदान में नहीं बचा, जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस जीत के साथ ही वार्ड 18-C में चुनावी मुकाबला समाप्त हो गया और स्नेहल ढमाले ने नगरसेवक बनने का गौरव हासिल किया। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रिय सामाजिक भागीदारी और क्षेत्र में किए गए कार्यों को इस जीत का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
निर्विरोध जीत की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि स्नेहल स्वप्नील ढमाले वार्ड के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। पनवेल नगर निगम चुनावों में यह निर्विरोध जीत राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



