Trending

Jaipur में 4 से 6 जनवरी तक होगा डिजिफेस्ट समिट

DigiFest Global Summit to be held in Jaipur from January 4-6

जयपुर;प्रतिनिधि: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित होने जा रहे ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026’ की तैयारियों का शुक्रवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जायजा लिया। यह समिट 4 से 6 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से दस हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस वैश्विक समिट में स्टार्टअप्स, निवेशक, युवा उद्यमी, आईटी प्रोफेशनल्स और विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम में 1200 से अधिक वैश्विक कंपनियों के फाउंडर और सीईओ के साथ-साथ 20 से ज्यादा यूनिकॉर्न और सूनीकॉर्न स्टार्टअप्स के संस्थापक भी मौजूद रहेंगे।

मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि यह समिट राजस्थान के स्टार्टअप्स को फंडिंग, नेटवर्किंग और मेंटरिंग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे राजस्थान आईटी और स्टार्टअप विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker