Trending

Mann की बात: 2026 के लिए नए संकल्पों का संदेश

Mann Ki Baat: A Message of New Resolutions for 2026

दिल्ली;प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2025 भारत के लिए गौरव और उपलब्धियों से भरा रहा है। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान, विज्ञान प्रयोगशालाओं से लेकर वैश्विक मंच तक भारत ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है और दुनिया ने यह देख लिया है कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही 2025 ने देश को बहुत कुछ दिया, लेकिन भारत 2026 में नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। उन्होंने बताया कि दुनिया आज भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है और इसके पीछे भारत की युवा शक्ति सबसे बड़ी वजह है।

साइंस, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बावजूद युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री ने 77वें गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद करने की अपील की। साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेने से बचने की चेतावनी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker