
Youth है भारत की सबसे बड़ी ताकत: प्रधानमंत्री
India's Young Population is its Greatest Strength: Prime Minister
दिल्ली;प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करने की अपील की है, ताकि भारत खुद को एक वैश्विक सर्विस प्रोवाइडर के रूप में स्थापित कर सके। वे नई दिल्ली में आयोजित मुख्य सचिवों के नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की करीब 70 प्रतिशत आबादी कार्यशील आयु वर्ग में है, जो देश के विकास के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने इसे भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवा आबादी रिफॉर्म एक्सप्रेस का इंजन है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, गरीबों को सशक्त बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे दौर में आगे बढ़ रहा है, जब देश में लगातार नए सुधार लागू किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘मेड इन इंडिया’ को मजबूत करने, गुणवत्ता वाले उत्पादों और ‘ज़ीरो इफ़ेक्ट–ज़ीरो डिफेक्ट’ के संकल्प को और सशक्त बनाने की अपील करते हुए क्वालिटी वर्क के महत्व को रेखांकित किया।



