Trending

Nomination पत्रों की रिकॉर्ड बिक्री,पर आवेदन नही

Record Sale of Nomination Forms, But No Applications Filed Yet

कोल्हापुर/प्रतिनिधि : कोल्हापुर में कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। यह चुनावी प्रक्रिया पिछले पांच वर्षों से विभिन्न कारणों के चलते रुकी हुई थी। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन भले ही एक भी नामांकन आवेदन दाखिल नहीं हुआ, लेकिन नामांकन पत्रों की बिक्री ने चुनावी माहौल की गर्माहट साफ तौर पर दिखा दी। जानकारी के अनुसार, पहले ही दिन एक ही दिन में कुल 510 नामांकन पत्र बिके हैं। यह आंकड़ा आगामी चुनाव में जबरदस्त राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का संकेत देता है। कोल्हापुर में नियुक्त सात रिटर्निंग ऑफिसरों के कार्यालयों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रत्येक व्यक्ति चार-चार नामांकन पत्र खरीदता नजर आया, जिससे यह साफ है कि विभिन्न वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी जोरों पर है। नामांकन पत्रों की इस रिकॉर्ड बिक्री ने कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker