
Navi Mumbai में एनसीपी को मिला नया जिलाध्यक्ष
NCP Gets a New District President in Navi Mumbai
नवी मुंबई /सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए बीजेपी के प्रथम नगरसेवक रहे भरत जाधव को नवी मुंबई का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भरत जाधव सीवुड से नगरसेवक रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब एनसीपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नामदेव भगत पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। 21 दिसंबर को नामदेव भगत के दलबदल के अगले ही दिन एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने भरत जाधव को जिलाध्यक्ष बनाकर यह संकेत दिया है कि पार्टी नवी मुंबई में चुनावी मैदान में सक्रिय और मजबूत बनी रहेगी। टीवी वन इंडिया से बातचीत में भरत जाधव ने अपनी नियुक्ति के लिए अजित पवार का आभार जताया और कहा कि मनपा चुनाव के दौरान उनकी प्राथमिकता किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है।
उन्होंने कहा कि समय कम है, इसलिए रणनीति और सघन प्रयासों के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी का अस्तित्व और वर्चस्व बनाए रखना उनकी बड़ी चुनौती है।



