Trending

North-मध्य भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

Severe Cold and Dense Fog in North-Central India

दिल्ली/प्रतिनिधि : उत्तर और मध्य भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में दिनभर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड और अंदरूनी ओडिशा में अगले दो दिनों तक कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है। कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य तक गिरने की चेतावनी भी दी गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

उधर, पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज अलग है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker