Trending

North भारत में घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

Dense Fog Disrupts Rail Traffic in North India

विशेष/प्रतिनिधी : उत्तर भारत के मैदानी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में छाए घने कोहरे का असर अब रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हिमाचल प्रदेश आने वाली प्रमुख ट्रेनों में काफी देरी दर्ज की गई है। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:40 बजे पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस वीरवार को लगभग तीन घंटे की देरी से सुबह 9:35 बजे पहुंची। वहीं साबरमती–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे देर से स्टेशन पहुंची।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि प्रीमियम श्रेणी की वंदे भारत एक्सप्रेस भी कोहरे के असर से अछूती नहीं रही और यह ट्रेन अपने समय से 1 घंटे 34 मिनट देर से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और उनके परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने से उनकी दिनचर्या और जरूरी कामकाज पर असर पड़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker