Trending

UP भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

UP BJP Will Get a New State President on December 14

उत्तरप्रदेश/प्रतिनिधी : उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। पार्टी की ओर से यह पुष्टि की गई है कि 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। संगठनात्मक स्तर पर इस चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा के संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज आयोजित की जाएगी। नामांकन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पार्टी के राज्य मुख्यालय में होगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व नए अध्यक्ष के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने की तैयारी में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker