Trending

RajyaSabha में आज वंदे मातरम पर विशेष चर्चा

Special Discussion on Vande Mataram in Rajya Sabha Today

दिल्ली/प्रतिनिधी : संसद के शीतकालीन सत्र में आज राज्यसभा वंदे मातरम के मुद्दे पर महत्वपूर्ण चर्चा का साक्षी बनेगी। इस विशेष चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। माना जा रहा है कि शाह वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय एकता में इसकी भूमिका और 150 वर्ष पूरे होने पर इसके प्रति सम्मान को लेकर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। चर्चा में विपक्षी सांसद भी हिस्सा लेंगे और वंदे मातरम से जुड़े अपने विचार, सुझाव और टिप्पणियां सदन में प्रस्तुत करेंगे। इस बहस को संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है।

इसके अलावा, आज राज्यसभा में विभिन्न संसदीय समितियों की रिपोर्टें भी पेश की जाएंगी। सदन में सदस्यों के सवाल-जवाब का दौर भी चलेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार से स्पष्टीकरण और जानकारी मांगी जाएगी। संसद का यह सत्र पहले से ही कई महत्वपूर्ण विधेयकों और मुद्दों को लेकर चर्चा में है। ऐसे में वंदे मातरम पर होने वाली आज की बहस न सिर्फ राजनीतिक रूप से, बल्कि संवैधानिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker