Trending

Mahaparinirvana दिवस: राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजली

Mahaparinirvana Day: President-Prime Minister Pays Tributes

नई दिल्ली/प्रतिनिधी : आज देशभर में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने उपस्थित होकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महापरिनिर्वाण दिवस, डॉ. अंबेडकर के देहावसान का दिन होने के साथ-साथ उनके विचारों, संघर्षों और समाज को दिशा देने वाली उनकी भूमिका को याद करने का अवसर भी है। बौद्ध साहित्य में ‘महापरिनिर्वाण’ मृत्यु के बाद निर्वाण प्राप्त करने की अवस्था को कहा गया है। डॉ. अंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए जो आंदोलन खड़ा किया, वह आज भी देश के नागरिकों को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान सिर्फ संविधान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अद्वितीय है। देशभर में आज विभिन्न राज्यों और संस्थानों में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker