Trending

Raj और उद्धव की युती : 6 महापालिकाओं में गठबंधन

Raj and Uddhav Thackeray's alliance: Alliance in 6 municipal corporations

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र की 6 महापालिकाओं में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे के शिवसेना ठाकरे गट ने इस बार राज्य के छह महापालिकाओं में संयुक्त लड़ाई का ऐलान किया है। इस गठबंधन में मुंबई महापालिका के साथ-साथ कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई, ठाणे, नाशिक और पुणे महापालिकाओं में दोनों दल एक साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

ठाणे महापालिका के चुनाव को लेकर गठबंधन ने जिम्मेदारी का बंटवारा भी कर दिया है। शिवसेना ठाकरे गुट की तरफ से राजन विचारे, जबकि मनसे की ओर से अविनाश जाधव को सीटों के बंटवारे और रणनीति पर चर्चा करने का काम सौंपा गया है। कल्याण-डोंबिवली महापालिका में मनसे के माजी विधायक राजू पाटील और शिवसेना ठाकरे गुट के विधायक वरूण सरदेसाई गठबंधन की सीटों और उम्मीदवारों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे।

विश्लेषकों का मानना है कि इस गठबंधन से राज्य में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि दोनों दलों का मिलाजुला वोट बैंक बड़े पैमाने पर असर डाल सकता है। गठबंधन का उद्देश्य मुख्यतः मुंबई और आसपास के महानगरों में मजबूत स्थिति बनाना है। चुनावी रणनीति के तहत दोनों दल अपने-अपने क्षेत्रों में गठबंधन को मजबूत करने और उम्मीदवारों को तैयार करने में जुटे हुए हैं।यह गठबंधन आगामी चुनावों में प्रमुख मुकाबला देने वाली राजनीतिक ताकतों में से एक माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker