Trending

Bijapur जिले में हुई मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गिराए

12 Maoists killed in encounter in Bijapur district

विशेष/प्रतिनिधि : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 12 माओवादियों को मार गिराया। वहीं, इस अभियान में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी के बाद DRG, STF, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान सुबह माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जिसके बाद दोनों ओर से लंबे समय तक रुक-रुककर गोलीबारी चलती रही।

 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के अनुसार, घटनास्थल से अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही, बड़ी संख्या में हथियार, रायफलें और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है, जिससे इस क्षेत्र में सक्रिय बड़ी नक्सली टीम के मौजूद होने की पुष्टि होती है।मुठभेड़ के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसे नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker