नौसेना दिवस के अवसरपर भारतीय नौसेना अनोखा प्रदर्शन
Indian Navy to hold unique display on Navy Day
विशेष/प्रतिनिधि: आज देशभर में नौसेना दिवस मनाया जा रहा है और इसी अवसर पर तिरुवनंतपुरम के शंगुमुगम समुद्र तट पर भारतीय नौसेना एक शानदार ऑपरेशनल प्रदर्शन करने जा रही है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल होंगी।इस विशेष आयोजन के लिए तिरुवनंतपुरम के पास शंगुमुगम बीच पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां से वह सीधे शंगुमुगम बीच के लिए प्रस्थान करेंगी। बीच पर पहुंचने पर एमएच-60आर हेलीकॉप्टर द्वारा उन्हें भव्य सलामी दी जाएगी। यह हेलीकॉप्टर नौसेना की आधुनिक क्षमताओं का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।
नौसेना के इस ऑपरेशनल प्रदर्शन में समुद्री शक्ति, सुरक्षा कौशल और युद्धक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 19 प्रमुख युद्धपोत और 32 विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें युद्धक विमान, अवलोकन विमान और उन्नत तकनीक से लैस समुद्री गश्ती विमान शामिल हैं।इस प्रदर्शन का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा में भारतीय नौसेना की बढ़ती क्षमता और तत्परता को प्रदर्शित करना है। तटीय क्षेत्र में होने वाला यह भव्य आयोजन स्थानीय निवासियों और देशभर के नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।



