Trending

India की सुरक्षा तैयारियों को देखकर पाकिस्तान की सेना डरी

Pakistan's military is apprehensive about India's security preparations

विशेष; प्रतिनिधि: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत सुरक्षा तैयारियों और समुद्री सतर्कता से पाकिस्तान की सेना डरी हुई है। उनके अनुसार, इस ऑपरेशन में भारत का आक्रामक रुख और उच्च स्तरीय समुद्री जागरूकता पाकिस्तान को किसी भी तरह की उकसाने वाली कार्रवाई से रोक रही है।

एडमिरल त्रिपाठी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान वर्तमान में जिन हथियारों और संसाधनों का उपयोग कर रहा है, उनमें चीनी उपकरण प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना इस पूरे क्षेत्र में पाकिस्तान की तैनाती और गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए है।नौसेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ एक अहम मिशन है और इसे अभी समाप्त नहीं माना जा सकता। भारत समुद्री सुरक्षा को लेकर निरंतर सक्रिय है और हर चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चीनी अनुसंधान पोतों की गतिविधियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में कोई भी कहीं भी जा सकता है, लेकिन भारतीय नौसेना अपने हितों के दायरे में होने वाली हर गतिविधि को बारीकी से मॉनिटर करती है। उन्होंने कहा कि देश की समुद्री सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और नौसेना हर स्थिति का सामना करने में सक्षम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker