Trending

Congress government के तीन वर्ष का कार्यकाल पर राजीव बिंदल ने उठाये सवाल

Rajiv Bindal raises questions about the three-year tenure of the Congress government

विशेष; प्रतिनिधि:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोला है। ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिंदल ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल व्यवस्था पतन, बढ़ते कर्ज और जनहित की अनदेखी का प्रतीक बन गया है। बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी उपलब्धियों के नाम पर मंडी में जश्न मना रही है, जबकि जनता चुनावी गारंटियों के पूरे न होने से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा, कर्मचारी, किसान और व्यापारियों सहित हर वर्ग निराश है, लेकिन सरकार जमीनी हकीकत से दूर है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने अपने शासनकाल में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है और सरकार कुछ विशेष मित्रों तक ही सीमित होकर रह गई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में माफियाराज पनप रहा है और जनता असुरक्षित माहौल झेलने को मजबूर है। बिंदल ने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि तीन साल में आखिर जनता के लिए क्या ठोस कार्य किए गए, क्योंकि न तो नई योजनाएँ धरातल पर दिख रही हैं और न ही पुरानी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में जनता के मुद्दे मजबूती से उठाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker