Trending

SriLanka में भारत का ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ जारी, मुश्किल हालात में तेज़ी से राहत कार्य

India's 'Operation Sagar Bandhu' continues in Sri Lanka, rapid relief work underway in difficult conditions

विषेश ; प्रतिनिधि : श्रीलंका में आए विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद भारत द्वारा शुरू किया गया ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ लगातार जारी है। भारतीय नौसेना और आपदा प्रबंधन टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में दिन-रात जुटी हुई हैं। भारतीय जहाज़ों ने कोलंबो और गाले बंदरगाह पर बड़ी मात्रा में खाने-पीने का सामान, दवाइयाँ, पानी, टेंट और बचाव उपकरण उतारे हैं।भारतीय नेवी के हेलिकॉप्टर प्रभावित इलाकों में फँसे लोगों को निकाल रहे हैं, वहीं मेडिकल टीमें घायल नागरिकों का उपचार कर रही हैं। कई इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने से बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है, लेकिन भारतीय दल लगातार स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे राहत कार्यों की गति और तेज करने की आवश्यकता बढ़ गई है।

भारत ने दिलाया भरोसा-श्रीलंका अकेला नहीं है

‘सागर बंधु’ अभियान के तहत भारत ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में श्रीलंका अकेला नहीं है। यह अभियान दोनों देशों के बीच मानवीय सहयोग, पड़ोसी-पहले नीति और क्षेत्रीय साझेदारी की मजबूत मिसाल माना जा रहा है।भारतीय दूतावास ने बताया कि आवश्यकतानुसार और सहायता भेजने की तैयारी भी पूरी है। उधर, श्रीलंकाई सरकार और स्थानीय नागरिकों ने भारत के त्वरित समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker