
Mahad: नगरपरिषद चुनाव: महेंद्रशेठ घरत की भेल पर चर्चा
Mahad Municipal Council Elections: Mahendra Sheth Gharat's Bhel is a topic of discussion
उलवे, प्रतिनिधि: महाड नगरपरिषद चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस नेता महेंद्रशेठ घरत की दो दिवसीय प्रचार यात्रा ने स्थानीय राजनीतिक वातावरण में खासा उत्साह पैदा किया। महाड शहर के विभिन्न प्रभागों में घरत ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद साधा, समस्याएं समझीं और कांग्रेस के विज़न की जानकारी दी। प्रचार के दौरान स्थानीय नागरिकों में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक रुझान देखने को मिला। महेंद्र घरत ने लोगों को बताया कि “कांग्रेस सदैव आम नागरिकों का पक्ष रही है”, और इसी संदेश को मतदाता भी उत्साह से स्वीकारते दिखाई दिए। प्रचार के बीच महेंद्रशेठ घरत का एक अलग अंदाज़ भी चर्चा में रहा।
उन्होंने शहर के लोकप्रिय ‘भेलपुरी’ स्टॉल पर रुककर स्थानीय लोगों के साथ बैठकर भेलपुरी का स्वाद लिया और युवाओं व व्यापारियों से अनौपचारिक बातचीत की। इससे माहौल हल्का हुआ और मतदाताओं में उनकी सहज, मिलनसार छवि और मजबूत हुई।स्थानीय चर्चाओं में भी घरत का यही जमीनी अंदाज़ मुख्य विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता और जनता से सीधा संवाद कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। महाड क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में बढ़ती लहर दिखाई दे रही है।इस दौरे में कांग्रेस के महाड नगरपरिषद के सभी उम्मीदवार, रायगढ़ जिला प्रभारी श्रीमती राणीताई अग्रवाल, मिलिंद पाडगावकर और एम.जी. ग्रुप के सहयोगी भी उपस्थित रहे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि घरत की यह प्रचार शैली कांग्रेस को आगामी चुनाव में मजबूत बढ़त दिला सकती है।



