
Panvel : नगर निगम द्वारा व्यवसाय लाइसेंस शिविर का आयोजन
PMC/ Organizes Business License Camp
पनवेल / तुषार पाटिल : छोटे–बड़े व्यवसायियों को लाइसेंस के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसी उद्देश्य से पनवेल महानगरपालिका के लाइसेंस विभाग ने विशेष व्यवसाय लाइसेंस शिविर का आयोजन किया। आयुक्त एवं प्रशासक मंगेश चितळे के निर्देशानुसार यह शिविर हिरानंदानी और खारघर परिसर में आयोजित किया गया।
शिविर में व्यवसायियों को न्यूनतम दस्तावेजों के साथ आवेदन स्वीकार किए गए और उसी दिन व्यवसाय लाइसेंस प्रदान किया गया। नागरिकों को सुविधा देने के लिए किए गए इस उपक्रम का मार्गदर्शन पार्षद रविकिरण घोडके ने किया।
शिविर को स्थानीय पेशेवरों और छोटे उद्यमियों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया। कई आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जमा करते ही तत्काल लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।
नागरिकों को तेजी से लाइसेंस सुविधा देने के लिए पनवेल महापालिका की आधिकारिक वेबसाइट के ‘नागरिकांची सेवा’ विभाग में ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया गया है। व्यवसायी सीधे https://tradepanvelmc.org/ पर भी आवेदन कर सकते हैं और अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।



