Trending

Helmet man of India ने बाटा विद्यार्थियों को हेलमेट

Helmet Man of India Distributes Helmets to Students

ठाणे/प्रतिनिधि: बढ़ते सड़क हादसों में युवाओं की चिंताजनक संख्या को देखते हुए समाज में हेल्मेट उपयोग को लेकर व्यापक जनजागरूकता जरूरी है, ऐसा संदेश ठाणे के जिल्हाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाळ ने दिया। जिल्हाधिकारी कार्यालय के सभागृह में चित्रमेध विज़न, जिल्हा प्रशासन, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और जिला परिषद के संयुक्त उपक्रमांतर्गत आयोजित हेल्मेट वितरण कार्यक्रम में वे बोल रहे थे।

कार्यक्रम में ‘हेल्मेट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर और भिवंडी महानगरपालिका आयुक्त, लेफ्टनंट कर्नल विवेक तिवारी, आईटी विशेषज्ञ पवन द्विवेदी तथा अनेक मान्यवर भी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में ठाणे पुलिस स्कूल के विद्यार्थी और अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिल्हाधिकारी डॉ. पांचाळ ने कहा कि ठाणे में पहली बार बच्चों के लिए हेल्मेट वितरण का उपक्रम आयोजित किया गया है, जो सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि यदि बचपन से ही बच्चों में हेल्मेट पहनने की आदत विकसित हुई, तो वे बड़े होकर बिना हेल्मेट वाहन नहीं चलाएंगे और समाज में भी सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश फैलाएँगे।

राघवेंद्र कुमार ने अपने अभियान की शुरुआत और हेल्मेट के महत्व से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बच्चों में हेल्मेट की आदत विकसित होने से भविष्य में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा निश्चित रूप से घटेगा।

इस अवसर पर शहीद कैप्टन विनायक गोरे के जीवन प्रसंग पर आधारित देशभक्ति नाटक का सादरीकरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मान्यवरों को प्रतीकात्मक रूप से हेल्मेट भेंट किए गए, तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली छात्रा शौर्या अंबुरे को जिल्हाधिकारी डॉ. पांचाळ के हाथों सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker