Trending
UP/Meerut: पुलिस ने मंदिर-मस्जिद से अनावश्यक लाउडस्पीकर हटवाए
Reduce Noise pollution | Police removed unnecessary loudspeakers from temples and mosques

विशेष प्रतिनिधि: मेरठ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर शहर और जिले के सार्वजनिक स्थानों, मंदिर और मस्जिदों से अनावश्यक लाउडस्पीकर हटवाए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और ध्वनि प्रदूषण विनियमन एवं नियंत्रण नियम-2000 के अनुसार की गई। जिन धारकों के लाउडस्पीकर हटाए गए, उन्हें नियमों का पालन करने और उल्लंघन न करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस का उद्देश्य जनपद में ध्वनि प्रदूषण को कम करना और कानून के अनुसार सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना है।



