
Fantasia Scam Exposed : किरन पैलवान-श्रीकांत पत्की टीम के भ्रष्टाचार का खुलासा, कब होगी गिरफ्तारी!
Fantasia Business Park Scam: Recovery of 2 crores from 12 with Ex commette member Kiran Pailwan
Fantasia Business Park Scam: विशेष प्रतिनिधि / नवी मुंबई के सहनिबंधक के एक फैसले ने मैनेजमेंट और मेंटीनेंस के नाम पर सोसायटियों में चल रही बड़ी लूट और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर दिया है. ताजा मामला फंटेसिया बिजनेस पार्क से जुड़ा है. एक टीनेंट की शिकायत पर निबंधक ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत 11 कमेटी मेंबर को दोषी माना है और उनसे 95 लाख 75 हजार रुपयों की 21 फीसदी ब्याज के साथ वसूली करने का आदेश दिया है. इस फैसले ने सोसायटी मेंटीनेंस और मैनेजमेंट के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले किरन पैलवान, श्रीकांत पतकी और राजीव कुमार जैसे 11 अपचारी प्रवर्तकों का चेहरा बेनकाब कर दिया है.एक्सपर्ट की मानें तो यदि तय समय में अपचारी प्रवर्तकों ने रकम नहीं चुकाई तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी हो सकती है.
भरनी होगी 2 करोड़ की पेनाल्टी, वर्ना होगी गिरफ्तारी
600 से अधिक मेंबर्स वाली यह सोसायटी निवर्तमान मैनेजमेंट कमेटी के भ्रष्टाचार, लूट और मिस मैनेजमेंट के कारण सुर्खियों में हैं. इस मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ लगातार 2 वर्षों से शिकायत की जांच में इमानदारी का चोला पहनकर धांधली करने वाली भ्रष्ट कमेटी का पर्दाफाश हुआ है. सहनिबंधक ने 10 अक्टूबर 2025 को फरमान जारी करते हुए अपचारी प्रवर्तकों से वसूली का आदेश दिया है. यदि समय पर रकम नहीं वसूली जाती है तो प्रवर्तकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता है. फंटेसिया बिजनेस पार्क की वर्तमान अध्यक्षा जयश्री पाटिल ने भरोसा दिलाया है कि निवर्तमान अध्यक्ष किरन पैलवान और सचिव श्रीकांत पत्की समेत उनके टीम मैंबर्स से हर हाल में वसूली की जाएगी.
सुर्खियों में घोटाला-98बी के तहत वसूली आदेश
अधिनियम की धारा 98-बी के तहत जारी वसूली सर्टिफिकेट इस बात की गवाही देता है कि तत्कालीन मैनेजमेंट कमेटी ने किस तरह सोसायटी के कोरम, और नियमों को ताक पर रखकर भ्रष्टाचार किया. यह आदेश बड़ा सबूत है किरन पैलवान नित उस मैनेजमेंट कमेटी का जिसे निबंधक ने अपचारी प्रवर्तक बताया है, इसका मतलब होता है, ऐसे प्रवर्तक जिन्हें सोसायटी को संभालने, संवारने और विकसित करने का जिम्मा सौंपा गया था लेकिन जिन्होंने अपने फायदे के लिए लाखों का अपचार किया यानी धांधली की. सहकार संस्था अधिनियम 1960 की धारा 83 और 88 के तहत शिकायत और जांच में फंटेशिया की धांधली का सच पहले ही उजागर हो चुका है. अब सेक्शन 98-बी के तहत निवर्तमान कमेटी मैंबर्स से नुकसान भरपाई वसूलने की बारी है.
अपचारी प्रवर्तकों से करेंगे पूरी वसूली-जयश्री पाटिल
फंटेसिया के अधिकांश टीनेंट जो भ्रष्टाचार की इस बड़ी हकीकत से अभी भी अनजान हैं, उन्हें फंटेसिया पार्क की वर्तमान अध्यक्षा जयश्री पाटिल-सेक्रेटरी जितेंद्र पाटिल का यह बयान जरूर सुनना चाहिए. एजीएम में दोनों पदाधिकारियों ने खुलासा किया कि निबंधक ने पूर्व अध्यक्ष किरन पैलवान और उनकी टीम के कारनामों पर क्या फैसला दिया है. उन्होंने कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे और अपचारी प्रवर्तकों से 95 लाख 75 हजार की पूरी नुकसान भरपाई ब्याज के साथ वसूली जाएगी.मैंबर्स को बताना होगा सच, दांव पर नई कमेटी की नीयत
फिलहाल फंटेसिया के अपचारी प्रवर्तक कैमरे पर कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं नहीं हैं. वर्तमान अध्यक्षा जयश्री पाटिल और नई मैनेजमेंट कमेटी की नीयत दांव पर लगी है. उन पर फंटेसिया के पूर्ववर्ती टीम द्वारा किए गए लाखों के अपचार की जानकारी देने और सोसायटी मेंबर्र को जागरूक करने की बड़ी जिम्मेदारी है. देखना होगा नई कमेटी कितनी इमानदारी से अपना उत्तरदायित्व निभा पाती है. आज मुद्दे की बात में बस इतना ही.. इस कार्यक्रम के जरिए हमारा मकसद ज्वलंत मुद्दों की तह तक जाना और उसकी जानकारी सामने रखते हुए आपको जागरूक करना है..



