Bihar Elections : बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी
Bihar : Assembly Elections is underway Voting for 122 seats across 20 districts

नई दिल्ली/प्रतिनिधि: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग सुबह सात बजे से भारी सुरक्षा के बीच जारी है। दूसरे फेज में राज्य के 3.70 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग सुबह सात बजे से भारी सुरक्षा के बीच चल रही है। आज बिहार में 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दूसरे फेज के चुनाव में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें बिहार सरकार के 12 मंत्रियों की साख दांव पर है। मतदान के लिए 45 हजार,399 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 4 हजार,109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन बूथों पर शाम 4 और 5 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। दूसरे फेज में राज्य के 3.70 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इधर वोटिंग को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर को आज रात तक सील किया गया है। चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।



