फरीदाबाद में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, 2900 किलो विस्फोटक बरामद
2,900 kg of nitrate chemicals recovered from Faridabad; plot for a major blast foiled."

दिल्लीःप्रतिनिधिः दिल्ली पुलिस ने राजधानी क्षेत्र को दहलाने की बड़ी आतंकी साज़िश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने फरीदाबाद के फतेहपुर टैगा इलाके से 29 सौ किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि इतने ज़्यादा अमोनियम नाइट्रेट से सैकड़ों की संख्या में बहुत ताकतवर IED, यानी इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस, बनाई जा सकती थी. अमोनियम नाइट्रेट एक तरह का सफेद पाउडर जैसा केमिकल होता है, जो आमतौर पर खेती में खाद बनाने में इस्तेमाल होता है. लेकिन यही चीज़ जब गलत हाथों में चली गई तो यह खतरनाक विस्फोटक में बदल जाती है. जब इसके साथ डेटोनेटर, बैटरी और टाइमर जोड़ दिए जाते हैं, तो ये एक घातक बम बन जाता है.
नाईट्रेट से पहले भी दहल चुकी है मुंबई और दिल्ली
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2008 में दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट में आतंकियों ने अमोनियम नाइट्रेट का ही इस्तेमाल किया था. इसके बाद 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले हुए धमाकों में भी यही केमिकल मिला था. 2011 में मुंबई के मार्केट में जो ब्लास्ट हुआ था, उसमें भी यही केमिकल इस्तेमाल हुआ था.



