
उद्योग मंत्री उदय सामंत का बड़ा आदेशः कब्जा वाले भूखंडों को खाली कराओ
Industries Minister Uday Samant orders: Vacate occupied plots
मुंबई-प्रतिनिधिः महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने वर्षों से भूखंडों पर कब्जा जमाए रखने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल एमआईडीसी में वर्षों से बेकार पड़े भूखंडों पर उद्योग न लगाने वाले भूखंड धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। उद्योग मंत्री उदय सामंत का आज बाई नाथ पाई शैक्षणिक संस्थान के सभागार में कुडाल एमआईडीसी उद्योग संघ द्वारा अभिनंदन किया गया था जहां वे बोल रहे थे।
उद्योगपतियों को दिए जाएंगे बेकार भूखंड
उदय सामंत ने कहा कि अदाली एमआईडीसी में 34 हेक्टेयर भूमि अभी तक एमआईडीसी के कब्जे में नहीं आई है। सामंत ने कहा कि उद्योग और रोजगार के लिए भूमि की तलाश की जाएगी और भूखंड उद्योगपतियों को वितरित किए जाएँगे। उन्होने ऐसे भूखंडों के बेकार पड़े रहने और उन पर उद्योग न लगने के कारणों पर स्पष्टीकरण मांगने और जिन भूखंडों के विवरण सही नहीं हैं, उनसे भूखंड वापस लेने का आदेश दिया।



