
Water Crisis : गौतम नगर में पानी के लिए हाहाकार, जनता परेशान, BMC बेखबर
Water crisis in Gautam Nagar, public upset, BMC oblivious
मुंबई-प्रतिनिधिः मुंबई के गौतम नगर म्हाडा कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं आ रही है। पानी की इस कमी से स्थानीय रहवासी बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने बीएमसी जल विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रहवासियों के मुताबिक, सुबह-शाम के समय पानी का दबाव इतना कम रहता है कि टंकी तक पानी नहीं पहुँच पाता। नहाने, कपड़े धोने और पीने के पानी की भारी दिक्कत हो रही है। कई परिवारों को मजबूरन टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
लोगों ने बीएमसी से जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि अगर इस बार भी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे सामूहिक रूप से वार्ड कार्यालय पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



