Fantasia Business Park Scam : बड़ा आदेश-अध्यक्ष किरन पैलवान टीम से वसूलो 95 लाख

Fantasia Business Park Scam: ₹95 Lakh Recovery Ordered from Kiran Pehlwan and 11 Others

नवी मुंबई/ विशेष प्रतिनिधिः नवी मुंबई स्थित बहुचर्चित फैंटासिया पार्क सोसाइटी में हुए मरम्मत घोटाले में 11 सदस्यों के खिलाफ बड़ा फैसला सामने आया है. 10 अक्टूबर को सिडको के उप-निबंधक ने महाराष्ट्र सहकारी सोसाइटी अधिनियम 98बी के तहत फंटेशिया पार्क के 11 भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ 95 लाख रुपये की रकम ब्याज सहित वसूलने का आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष किरन पैलवान और सचिव श्रीकांत पत्की समेत 11 सदस्यों ने 2018 से लेकर अबतक मेंटीमेंट के नाम पर भारी घोटाला किया. आदेश के अनुसार मूल रकम 95 लाख 75,196 रुपए पेनाल्टी और उस पर ब्याज समेत तकरीबन 2 करोड़ रूपयों की वसूली हो सकती है.

सहनिबंधक पर भड़के मंत्री, FIR का दिया आदेश

इस मामले में 10 अक्टूबर को उपनिबंधक प्रताप पाटिल द्वारा जारी वसूली नोटिस को 20 दिन पूरे हो रहे हैं लेकिन अभी भी कार्रवाई नहीं हो सकी है. इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए फंटेशिया पार्क के सदस्यों ने 30 अक्टूबर को वाशी में आयोजित वनमंत्री के जनता दरबार में लिखित ज्ञापन सौंपकर बर्खास्त सोसाइटी समिति अध्यक्ष किरण वसंत पेलवान और सचिव श्रीकांत श्रीपत पतकी के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज करने, उनकी गिरफ्तारी और सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इस दौरान, मंत्री गणेश नाईक ने उपस्थित उप-पंजीयक प्रताप पाटिल को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में चल रही देरी पर सह पंजीयक राजेंद्र वीर को भी खरी खोटी सुनाई और किसी दबाव के बिना सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

क्या है फैंटासिया बिजनेस पार्क का घोटाला

बताया जा रहा है कि फैंटासिया बिजनेस पार्क सोसाइटी में 2018 से कार्यरत समिति ने सुविधाओं के नाम पर सदस्यों से ली गई रखरखाव राशि में से करोड़ों रुपये का गबन किया है। सदस्यों ने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष किरन पैलवान और सचिव श्रीकांत पत्की ने ने ही रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों को ब्लैकमेल करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने से बचने के लिए चालाकी से काम किया था। इस मामले में नियुक्त जाँच अधिकारियों ने इन बर्खास्त अधिकारियों की 21 बार सुनवाई करने और उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देने के बाद भी, उनके खिलाफ लगे आरोपों का सबूतों के साथ खंडन नहीं कर पाए, इसलिए उन पर आरोप तय किए गए। इसके बाद ही उन्होंने हुई वित्तीय हानि की राशि की वसूली के लिए आगे की कार्रवाई के आदेश दिए।

कार्रवाई से बचने पैलवान कर रहे नौटंकी -दीलिप काशीकर

इस मामले में फैंटासिया पार्क के सदस्य दिलीप काशीकर ने कहा कि पंजीयक कार्यालय ने किरण वसंत पीलवान और श्रीकांत श्रीपत पतकी के विरुद्ध आरोप तय कर दिए हैं और आदेशानुसार प्राथमिकी, वित्तीय वसूली और निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। उस कार्रवाई से छुटकारा पाने के लिए लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन की नौटंकी बनाकर अधिकारियों पर दबाव बनाने का कार्य जारी है और उस दबाव में न आकर कार्रवाई को सख्ती से अमल में लाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब ब्लैकमेलर पैलवान और पतकी को उनके पाप की सजा मिलेगी, फैंटासिया धांधली से आजाद होगा.

 7 सदस्यों की मैंबरशिप पहले ही रद्द कर चुका है प्रशासन

वाशी-फंटेशिया बिजनेस पार्क की मैनेजमेंट कमेटी की धांधली के खिलाफ सिडको निबंधक ने इससे पहले बड़ा फैसला दिया था.  किरन पैलवान की अध्यक्षता वाली इस मैनेजमेंट कमेटी में कुल 19 सदस्य थे जिनमें से 7 सभासदों को 5 वर्षों के लिए बर्खास्त किया जा चुका है. इनके कामकाज में धांधली और कोरम में मनमानी की शिकायत की गई थी. इस पर 7 बार सुनवाई हुई. लिखित जवाब, और साक्ष्यों के निरीक्षण पर निष्कर्ष देते हुए निबंधक अधिकारी ने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव समेत 7 सदस्यों को सहकारी संस्था अधिनियम 1960 की धारा 75 की उपधारा 1 का कसूरवार माना और उनकी मेंबरशिप डिस्क्वैलिफाइड कर दी. 95 लाख की नुकसान भरपाई की कार्रवाई से अब यह फैसला पूरा हो गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker