Trending

नोबल पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-हर महीने रुकवाई एक जंग

Donald Trump's big claim for the Nobel Prize- Every day, stop the war

नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव को ‘बहुत जल्दी’ खत्म कर सकते हैं. ट्रंप ने यह बात मलेशिया में आयोजित कंबोडिया–थाईलैंड शांति समझौते के हस्ताक्षर समारोह के दौरान कही. ट्रंप ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, मेरी सरकार ने सिर्फ आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म किए हैं. हम हर महीने एक युद्ध खत्म कर रहे हैं. अब सिर्फ एक बचा है – पाकिस्तान और अफगानिस्तान का विवाद – लेकिन मैं उसे भी बहुत जल्दी सुलझा लूंगा.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में झड़पें शुरू हुई हैं, लेकिन वे दोनों देशों के नेताओं को जानते हैं और भरोसा है कि मामला जल्दी सुलझ जाएगा. अपने भाषण के अंत में ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन ने जो किया, वैसा कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं कर सका. उन्होंने कहा, बाकी राष्ट्रपति युद्ध शुरू करते हैं, हम उन्हें खत्म करते हैं – यही फर्क है.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध रुकवा दूंगा

हाल के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा पर झड़पें बढ़ी हैं. यह 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा ब्रिटिश हुकूमत के समय तय की गई थी, जिसे अफगानिस्तान ने कभी औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमले किए, जबकि तालिबान लड़ाकों ने कई चौकियों पर कब्जा कर लिया.

मेरी पहल पर कंबोडिया–थाईलैंड में शांति समझौता
ट्रंप समारोह में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘हमने वो कर दिखाया जो लोग कहते थे असंभव है. इस एक समझौते से ही लाखों लोगों की जान बची है. यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है.’ ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं की ‘साहसिक पहल’ की सराहना की और कहा कि अमेरिका ने इस समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker