Chhath Puja : PM मोदी ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं, मन की बात’ की बात में जानिए और क्या कहा
Chhath Puja: PM Modi congratulated Chhath festival, Man Ki Baat' Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में देशवासियों को त्योहारों की खुशियों की बधाई दी और विशेष रूप से छठ महापर्व को लेकर अपनी भावनाएं साझा की. उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में त्योहारों का उल्लास दिख रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर के आखिरी रविवार को प्रसारित इस एपिसोड में अपने संबोधन में कहा, ‘पूरे देश में इस समय त्योहारों का उल्लास है. हम सब ने कुछ दिन पहले दीपावली मनाई है और अभी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं. घरों में ठेकुआ बनाया जा रहा है. जगह-जगह घाट सज रहे हैं, बाजारों में रौनक है, और हर तरफ श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का संगम दिख रहा है.’ मन की बात आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने ये भी कहा, ‘छठ पूजा में शामिल महिलाओं की निष्ठा और समर्पण की दुनियाभर में सराहना होती है. छठ का महापर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज और प्रकृति के बीच गहरी एकता का भी प्रतीक है’.



