
Devine Blessing: गुजरात के CM ने संवत नववर्ष पर की पूजा अर्चना, पंचदेव मंदिर में अनुष्ठान
Began the New Year with Prayers at Panchdev Temple in Gandhinagar
अहमदाबाद: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज नए वर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत गांधीनगर के पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के साथ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों को नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।मुख्यमंत्री पटेल ने मंदिर में भगवान के दर्शन-पूजन के बाद राज्य में सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने नए वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद के भद्रकाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर नागरिकों की भलाई और राज्य के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने शाहीबाग, एनेक्सी सर्किट हाउस में शहर के नागरिकों और स्थानीय नेताओं से मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, स्थानीय विधायक और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने शाहीबाग डफनाला में पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों से मिलकर नए वर्ष की बधाई दी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने त्रिमंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नागरिकों से अपील की कि वे नए वर्ष को खुशहाली, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं।



