वैश्विक वन संरक्षण में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत

India Ranks 9th Globally in Forest Conservation Efforts

नई दिल्ली-प्रतिनिधि/ खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा बाली में जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (GFRA) 2025 के अनुसार भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने ‘एक्स’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पिछले साल भारत का मूल्यांकन 10वें स्थान पर किया गया था जिसमें इस साल एक अंक की बढ़त हासिल हुई है.

वन वृद्धि रैंकिंग में तीसरा स्थान कायम
पिछले मूल्यांकन में भारत 10वें स्थान पर था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में भी दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान बनाए रखा है जो सतत वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री यादव ने कहा कि यह उल्लेखनीय प्रगति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता को रेखांकित करती है, जिसका उद्देश्य वन संरक्षण, वनीकरण और समुदाय के नेतृत्व में पर्यावरणीय कार्रवाई करना है।
एक पेड़ मां के नाम-पीएम की अपील से कमाल
प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ के आह्वान और पर्यावरण चेतना पर उनके निरंतर जोर ने पूरे देश में लोगों को वृक्षारोपण और संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। यह बढ़ती जनभागीदारी एक हरित और टिकाऊ भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दे रही है। श्री यादव ने कहा कि यह उपलब्धि मोदी सरकार की वन संरक्षण और संवर्धन हेतु योजनाओं एवं नीतियों तथा राज्य सरकारों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker