भदोही पुलिस ने 5 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह को धर दबोचा, 7 गिरफ्तार

Authorities foil massive online scam as suspects face charges for defrauding victims across the region

भदोही: भदोही पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है और इसके खिलाफ 100 से ज्यादा एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क न केवल देश के कई राज्यों में फैला हुआ था, बल्कि चीन और हांगकांग तक भी इसका संबंध था। आरोपी लोगों को इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग ऐप के जरिए पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करते थे। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर अमेजॉन वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर ठगी करना भी शामिल था।

भदोही पुलिस को आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड, एक कार, 5,000 रुपये नकद, कई एपीके फाइलें और चैट डेटा बरामद हुआ। जांच में यह भी पता चला कि गिरोह विदेशी नेटवर्क से टेलीग्राम के जरिए भी जुड़ा हुआ था।

पुलिस अब अन्य सहयोगियों की तलाश में लगी हुई है, ताकि पूरे गिरोह को काबू में लाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker