त्योहारों में सफर आसान, भारतीय रेल चलाएगी 7,800 स्पेशल ट्रेनें

Indian Railways Rolls Out 7,800 Special Trains for Festive Rush

नई दिल्ली: त्योहारों के मद्देनज़र भारतीय रेलवे 7,800 विशेष ट्रेनें चलाकर यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा प्रदान कर रही है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस फेस्टिव सीजन की तैयारियों का निरीक्षण किया और बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा अब तक 1 करोड़ से अधिक यात्रियों की सेवा की जा चुकी है।

यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रेल भवन में विशेष वार रूम स्थापित किया गया है, साथ ही सभी जोन और डिवीजनों में मॉनिटरिंग सेंटर बनाए गए हैं। ये केंद्र रीयल टाइम में यात्री आवाजाही पर नजर रखकर यात्रा को सुगम बनाने का काम कर रहे हैं।

इस फेस्टिव सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। प्रमुख इंतज़ामों में समर्पित वेटिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर (M-UTS सहित), स्वच्छ शौचालय और पीने का पानी शामिल हैं। इन उपायों से भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित सफर देने की कोशिश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker