ई-बस मेन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा घिलोठ, राजस्थान में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को नई उड़ान

Eco-Friendly Leap: Ghiloṭh to House State’s First E-Bus Manufacturing Facility

जयपुर: राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ के घिलोठ में राज्य का पहला ई-बस मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए लगभग 65 एकड़ जमीन आवंटित की है। मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस परियोजना के लिए जिम्मेदार एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और भूमि आवंटन के लिए आभार जताया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस संयंत्र के निर्माण से राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम मेक इन इंडिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

जानकारी के अनुसार, इस प्लांट में केवल ई-बस ही नहीं बल्कि बस की बॉडी, मोटर, बैट्री और अन्य आवश्यक कलपुर्ज़े भी निर्मित किए जाएंगे। यह परियोजना न केवल राज्य में हरित परिवहन के विकास को गति देगी, बल्कि उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में निवेश को भी बढ़ावा देगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि ऐसे पहल से पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिले और साथ ही रोजगार और तकनीकी विशेषज्ञता के अवसर भी स्थानीय युवाओं तक पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker