शिक्षा का नया अध्याय: रेत में बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

A New Chapter in Education: Rajiv Gandhi Day-Boarding School to Rise in Reet

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): रैत में बन रहा राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल, केवल सिंह पठानिया ने दी जानकारीशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इस स्कूल के निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।विधायक पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य इन स्कूलों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, इनडोर स्टेडियम और खेल के मैदान जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिल रही है। उन्होंने दोनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रैत में इस स्कूल की स्थापना से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर मिलेगा।

विधायक पठानिया ने भावुक होते हुए कहा, “मैं स्वयं इसी स्कूल से पढ़ा हूं। इसलिए रैत में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना मेरे लिए गर्व का विषय है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह स्कूल शाहपुर के बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाएगा।”

यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय विद्यार्थियों के लिए आधुनिक और समग्र विकास के अवसर भी सुनिश्चित करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker