सम्राट चौधरी आज भरेंगे तरापुर से नामांकन, शुरू हुई चुनावी जंग
Bihar Polls Heat Up: Samrat Choudhary to Enter the Fray from Tarapur

नई दिल्ली/प्रतिनिधि: बिहार में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब नामांकन का दौर जोर पकड़ चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में आज बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी तरापुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
पहले चरण के मतदान को लेकर अब सभी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। इसके बाद 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर रखी गई है।
तरापुर में सम्राट चौधरी के नामांकन के साथ ही राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और चुनावी जंग अब मैदान में उतर चुकी है।



