चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में 164 दिव्यांग बच्चों ने कराया पंजीकरण

164 Differently-Abled Children Registered in Medical Assessment Camp

नई दिल्ली/प्रतिनिधि: आगरमालवा जिले के सुसनेर में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में कुल 164 बच्चों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 35 बच्चों को प्रमाण पत्र के लिए और 59 बच्चों को आवश्यक उपकरणों के लिए पात्र घोषित किया गया।शिविर में एलिमको उपकरण विशेषज्ञ टीम ने बच्चों के लिए 88 उपकरणों का मूल्यांकन किया। इसमें सीपी चेयर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, वैशाखी, कैलीपर्स, एम.एस.आई.डी. किट, ब्रेल किट, छड़ी और ट्रायसिकल जैसी आवश्यक सहायता उपकरण शामिल थे।कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सही उपकरण और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपनी शिक्षा और जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। विशेषज्ञों ने बच्चों की आवश्यकताओं का व्यक्तिगत मूल्यांकन किया और उनकी जरूरतों के अनुसार उपकरण प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की।

शिविर में भाग लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे समाज में समावेशिता और स्वास्थ्य सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker