
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने भोपाल में महिला किसानों की उपलब्धियों को किया सम्मानित
Union Agriculture Minister Shri Chouhan Honors Achievements of Women Farmers in Bhopal
नई दिल्ली/प्रतिनिधि: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर आज बुधवार को भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री चौहान ने अपने संबोधन में कृषि सखियों का उल्लेख किया। बाइट – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में प्रदेश के 55 जिलों से 1200 से अधिक महिला किसानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महिला किसानों की सफलता की कहानियाँ साझा की गईं और पैनल चर्चाओं के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।इसके साथ ही कृषि नवाचार, जल संरक्षण, बीज विकास और उद्यानिकी से जुड़ी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।



