
काजीरंगा के बुरहापहार रेंज में शिकारियों पर कार्रवाई, एक शख्स ढेर
One poacher killed in Burhapahar Range of Kaziranga
नई दिल्ली/प्रतिनिधि: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में देर रात लगभग 2:50 बजे एक भयंकर मुठभेड़ हुई, जिसमें वन रक्षक और शिकारियों के बीच तीव्र गोलीबारी हुई। यह घटना यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल काजीरंगा के बुरहापहार वन रेंज के अंतर्गत मैटाटापु क्षेत्र में हुई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वन रक्षक गश्त के दौरान अवैध शिकार की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, जहां शिकारियों ने उनका सामना किया। दोनों पक्षों के बीच करीब घंटों तक संघर्ष चला। मुठभेड़ के दौरान एक शिकारिया मारा गया, जबकि अन्य ने भागने में सफलता पाई।काजीरंगा नेशनल पार्क प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और कहा है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पार्क अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ का उद्देश्य अवैध शिकारियों को पकड़ना और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे पार्क के भीतर किसी भी अवैध गतिविधि से सतर्क रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। काजीरंगा नेशनल पार्क, जो अपने अद्वितीय गैंडों और जैव विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है, में इस तरह की कार्रवाई यह संदेश देती है कि वन्यजीव सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



