पतरी पुल परिसर में गड्ढों से नागरिक बेहाल, आम आदमी पार्टी का हस्ताक्षर अभियान
Potholes Trouble Residents Near Patri Bridge; Aam Aadmi Party Launches Signature Campaign
कल्याण : शहर में सबसे अधिक गड्ढे पतरी पुल के पास ही बने हुए हैं। बारिश में तो इन गड्ढों में पानी भरता ही है, लेकिन गर्मी और ठंड के मौसम में भी यही हाल रहता है। इसी क्षेत्र में दो स्कूल होने के बावजूद वर्षों से सड़क और गटर की मरम्मत नहीं हुई है। नागरिकों का कहना है कि पिछले नौ सालों से यहां न तो सफाई हुई और न ही गटर का काम पूरा हुआ। आज आम आदमी पार्टी की ओर से इसी मुद्दे को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नागरिकों ने बताया कि गड्ढों की वजह से वाहनों को नुकसान हो रहा है और लोगों की कमर व घुटनों में दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने काम शुरू नहीं किया तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मनपा प्रशासन की होगी।



