शिवसेना शिंदे गुट में चाकू हमले का मामला : पदाधिकारी और ड्राइवर भिड़े

Knife Attack Sparks Clash Between Shiv Sena Shinde Faction Officer and Driver

डोंबिवली : ठाणे के डोंबिवली के नांदीवली इलाके में दिनदहाड़े सड़कों पर खूनी संघर्ष की घटना देखने को मिली. वेतन विवाद को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी सुदाम जाधव और उनके ड्राइवर मनोज नाटेकर के बीच तीखी बहस हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर मनोज नाटेकर पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने से नाराज था. इसी वजह से उसने गुस्से में सुदाम जाधव पर चाकू से हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में सुदाम जाधव ने भी हाथ में लिए किसी नुकीले वस्तु से नाटेकर पर हमला कर उसे घायल कर दिया. दोनों के बीच मारपीट के बाद सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई.
यह घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मानपाड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker