MSEB Employees Protest: निजीकरण के खिलाफ MSEB कर्मचारियों का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन
MSEB Employees Protest: Strong protest by MSEB employees against privatization
MSEB Employees Protest: निजीकरण के खिलाफ MSEB कर्मचारियों का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र राज्य बिजली कर्मचारी संघ द्वारा बिजली उत्पादन कंपनी के निजीकरण के विरोध में 3 दिन का हड़ताल किया गया था। इस हड़ताल के कारण 9 अक्टूबर को नवी मुंबई के ऐरोली और बेलापुर के नागरिक प्रभावित हुए थे। नवी मुंबई स्थित वाशी सर्कल बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में बड़ी संख्या एकजुट होकर विरोध जताया। महाराष्ट्र राज्य बिजली कर्मचारियों के वाशी सर्कल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद, महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति ने सूचित किया है कि महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर 24 घंटे बाद हड़ताल समाप्त की जा रही है। महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कुल नौ मांगों को लेकर थी, जिनमें महाराष्ट्र वितरण कंपनी के पुनर्गठन प्रस्ताव को तत्काल रोका जाये और महाराष्ट्र वितरण कंपनी के 329 सब-स्टेशनों को ठेके पर चलाने का कड़ा विरोध शामिल है। कुल मिलाकर, यह हड़ताल निजीकरण के विरोध में बुलाई गई थी। यदि महाराष्ट्र वितरण कंपनी को किसी निजी कंपनी को सौंप दिया जाता है, तो इसका खामियाजा जनता को भी भुगतना पड़ेगा और कर्मचारियों को भी अपनी नौकरी जाने का खतरा रहेगा। इसलिए, महाराष्ट्र वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध किया।



