Trending

Navi Mumbai BJP: Dr. Rajesh patil: बीजेपी ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी

Navi Mumbai BJP: Dr. Rajesh Patil: BJP announces new district executive

नवी मुंबई/प्रतिनिधि: भारतीय जनता पार्टी ने नवी मुंबई की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल द्वारा घोषित इस नई कार्यकारिणी में संगठन के हर स्तर पर संतुलन और अनुभव का विशेष ध्यान रखा गया है। इस कार्यकारिणी में 4

 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष, 8 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और कुल 70 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं।

बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि नई वर्किंग कमेटी में पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत सुतार, निलेश म्हात्रे, दत्ता घंगाले और कविता कटकधोंड को महामंत्री बनाया गया है। वहीं रविंद्र इथापे, नवीन गवते, विजयाताई घरत समेत आठ नेताओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सुहासिनी नायडू, पांडुरंग आमले, दीपक पवार और मालती सोनी सहित आठ नेताओं को सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है।

नई कार्यकारिणी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और नगरसेवकों को भी अहम स्थान मिला है। वनमंत्री गणेश नाईक, पूर्व सांसद संजीव नाईक सहित सभी पूर्व महापौरों और वरिष्ठ नगरसेवकों को निमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संगठन की विभिन्न इकाइयों में एड. निकेतन पाटिल को युवा मोर्चा अध्यक्ष, उज्वला जगताप को महिला मोर्चा अध्यक्ष, सुभाष गायकवाड़ को एससी मोर्चा अध्यक्ष तथा दया घोसालकर को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हालांकि इस बार घोषित सूची में उत्तर भारतीय मोर्चा का नाम शामिल नहीं किया गया है।

पूर्व जिला संयोजक राजेश राय को इस कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस टीम का समन्वित प्रयास आगामी चुनावों में पार्टी के संगठनात्मक और जनाधार को और अधिक मजबूत करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker