Ganesh Naik’s Birthday: जन्मदिन पर गणेश नाईक की यलगार, अबकी बार बाउंड्री पार
Ganesh Naik's Birthday: Ganesh Naik's boast on his birthday, this time he crossed the boundary
#GaneshNaik #GaneshNaikBirthday #वनमंत्रीगणेशनाईक #NaviMumbaiPolitics Ganesh Naik’s Birthday: जन्मदिन पर गणेश नाईक की यलगार, अबकी बार बाउंड्री पार नवी मुंबई के शिल्पकार वनमंत्री गणेश नाईक का जन्मदिन आज सादगी भरे अंदाज में मनाया गया. सिडको प्रदर्शन केंद्र वाशी में आयोजित अभिष्ट चिंतन कार्यक्रम में वनमंत्री गणेश नाईक को सर्वदलीय नेताओं, बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं असंख्य समर्थकों ने शुभेच्छा दी. हरियाली और पेड़ पौधों की सजावट के बीच वनमंत्री गणेश नाईक ने कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों कें साथ ही पुलिस कर्मियों, वन सुरक्षा कर्मियों के साथ तस्वीर खिंचवाई और उनकी शुभेच्छा स्वीकार की. अपने जन्मदिन पर मिले अपार शुभेच्छा और प्यार के लिए आभार जताते हुए लोकनेता गणेश नाईक ने कहा कि आज उन्हें हर समुदाय के लोगों ने जन्मदिन पर शुभेच्छा दी. यह प्यार औऱ अधिक जनसेवा करने की प्रेरणा देगा. एक सवाल के जवाब में वनमंत्री गणेश नाईक ने कहा कि ज्यादा जीने की बजाय अच्छा जीना ज्यादा सही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि वनमंत्री के तौर पर साढ़े चार साल बचे हैं इस दौरान वे लंबी पारी खेलना चाहते हैं. क्रिकेट की भाषा में बाऊंड्री पार का लक्ष्य लेकर काम में जुटे हैं. . . #AbkiBaarBoundaryPaar #GaneshNaikSpeech #MaharashtraPolitics #Yalgaar #VashiNews #SidcoGround #PoliticalLeader #GaneshNaikVision #जनसेवा #GaneshNaikLive




